थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

आनन्द दीक्षित

थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी कई मामलों का त्वरित निस्तारण
बीघापुर कोतवाली में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बीघापुर तहसील की चकबंदी एसीओ स्मिता श्रीवास्तव और कोतवाल राजपाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निवारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम में विशेष रूप से राजस्व और चकबंदी विभाग के सभी लेखपाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच के आदेश दिए और कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान करना रहा।अधिकारियों ने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पहल से स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।वहीं पर बारासगवर थाने में नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला एवं थाना प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस मौके पर कानूनगो अजय सिंह सहित पूरी राजस्व की टीम उपस्थित रही।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि इस मौके पर सिर्फ एक ही मामला पति पत्नी से संबंधित थाना परिसर में पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *