संवाददाता: रामसहाय
सुलतानपुर: प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले 330 राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र कूरेभार के सिद्धीगनेशपुर गांव के समीप भीषण जाम की समस्या में फंसे आक्रोशित श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की व्यवस्था पर हाय हाय का लगाया जोरदार नारा। वही भीषण जाम में फंसे एडीजी डायल 112 और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन का काफिला।जाम में मौजूद कूरेभार पुलिस ने उक्त काफिले का रूट डाइवर्जन कर निकलवाया प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला। अधिकारियों का काफिला वापस जाता देख जम्मू कश्मीर से अयोध्या दर्शन को जारहे परेशान श्रद्धालुओं के जत्थे ने प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं पर खड़ा की सवाल, जताया आक्रोश लगाया योगी सरकार हाय हाय का नारा।
