आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ राख

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

सुल्तानपुर। विकास खण्ड दूबेपुर क्षेत्र के कटावां ग्राम पंचायत निवासी जगदीश निषाद के घर में अचानक आग लग जाने से घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर का सारा समान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम पंचायत कटावां का जहां जगदीश निषाद के घर में अचानक आग लग जाने से घर जलकर राख हो गया। उनका कहना है कि 4 फरवरी दिन मंगलवार को शाम खाना बना रहे थे उसी दौरान शाम को अचानक उसके घर में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट तेज होने जाने पर पड़ोस के लोगों ने घरवालों को आवाज देकर बुलाया। बाद में आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गृह स्वामी जगदीश निषाद ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन घटना के चार बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा ना कोई उनको मुआवजा मिला है ना किसी अधिकारी ने कोई आश्वासन दिया है मौके पर श्री राम सेवा संस्थान के रीता निषाद ने पहुंचकर कुछ मदद पहुंचाई है। इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह का कहना है कि इन्हें जल्द आवास मुहैया कराया जाएगा और हम ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित कर रहे हैं कि मौके पर हुए नुकसान का आकलन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *