ब्यूरो चीफ:विपिन कुमार द्विवेदी
सुल्तानपुर: गोसाईगंज थाना पुलिस ने अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये दोनों भाई अब्दुल जब्बार और अब्दुल रहमान भरथीपुर गांव के निवासी हैं और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अब्दुल जब्बार के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, मारपीट, धमकी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह पहले भी गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना कर चुका है। वहीं,अब्दुल रहमान पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 5 मामले दर्ज हैं।भरथीपुर निवासी विजय शंकर पांडे की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक,दोनों आरोपी इलाके में लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे थे और आम जनता को परेशान कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
