बिपिन कुमार द्विवेदी (एडिटर क्राइम)
सुल्तानपुर: चर्चित माहेश्वरी परिवार आज सदमे में है।मौत को गले लगाने से पूर्व शहर के दरियापुर निवासी नरेश माहेश्वरी ने तीन नाम का जिक्र कर by forever (हमेशा के लिए अलविदा) कहा था। भरा पूरा परिवार छोड़ने से पहले व्यवसायी नरेश ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बताया।कृष्ण कुमार सोनी “टिक्कू”गगनदीप सिंहशरण प्रताप देसाईफ़िलहाल नगर कोतवाली पुलिस घटना से जुड़े अन्य ब्यौरे जुटा रही है।मृतक व्यवसायी के बच्चे बैंगलोर और अन्य क्षेत्रों से लौट रहे, इस बार होली पर्व से पूर्व बच्चों के सिर से पिता की छत ढह गई। नरेश के इस तरह अलविदा कहने से हर कोई स्तब्ध है।ग़मज़दा व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, पोस्टमार्टम होने जा रहा है।प्रोपेर्टी के इस गंदे खेल में एक घर का चराग बुझ गया।लोग बाग का कहना है कि “जीवन मे जो प्राप्त है, वही पर्याप्त” है के फ़लसफ़े के साथ जीवन बिताना चाहिए।

