ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुलतानपुर: जिले के दूबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल हसनपुर द्वितीय में प्रवेशोत्सव/ राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल मेधावियों का हुआ सम्मान।प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पाण्डेय के संयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ओम प्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया । राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं में अलकरिया, शिवांशु, सना फिरदौस,पल्लवी धुरिया व जनपद स्तरीय विज्ञान आविष्कार परीक्षा में सफल छात्रा जाहिरा फातिमा का भी माल्यार्पण करके मेडल ,ट्रैक सूट व अन्य उपहारों का देकर पुरस्कृत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम तीर्थ वर्मा ,प्रबंध समिति अध्यक्ष सोनी,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नेता तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
