विद्यालय बंदी से बालिकाओं की शिक्षा पर पडेगा प्रतिकूल प्रभाव-राजेश शुक्ला

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर आज जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों में मर्जर होने वाले सबसे बडी संख्या वाले विद्यालयों की ग्राम सभाओं में ग्रामवासियों,अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ ब्लाक के पदाधिकारियों ने बैठक की,बैठक में एक स्वर से विद्यालयों के मर्जर पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यालयों की बंदी से गरीब बच्चों के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मनमानीपूर्ण तरीके से शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करके विद्यालय बंद करने का काम किया जा रहा है। अध्यक्ष,जिला संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी ने कहा कि आरटीई एक्ट और एसएमसी को एकदम से नजरंदाज कर दिया गया है। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार खुलेआम मनमानी पर आमादा है।
जिला कोषाध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक एसएमसी और अभिभावकों की भावनाओं एवं समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया जाता तब तक हम लोग संघर्ष करेंगे।
महिला अध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है।
जनपदीय संयुक्त मंत्री डा चंद्र मणि बाजपेई ने कहा कि संविधान कहता है कि बच्चों को एक किलोमीटर के अंदर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए। जनपदीय लेखाकार गंगा चरण भारती ने कहा कि विभाग कैसे मनमानीपूर्ण तरीके से विद्यालय बंद कर सकता है।

जनपदीय उपाध्यक्ष उमेश त्रिवेदी और सुधीर सिंह ने कहा कि विभाग आज मनमानीपूर्ण तरीके से विद्यालय बंद करने पर आमादा है। जनपदीय संगठन मंत्री दिलीप यादव और मनीष पाण्डेय ने कहा कि आरटीई एक्ट कहता है कि प्रत्येक बच्चे को एक किलोमीटर के अंदर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए। जनपदीय संगठन मंत्री सुजीत चौधरी और राम जी सरोज ने कहा कि विभाग अपनी मनमानी के आगे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। छतोह अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय और सलोन अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की अनदेखी करके आनन फानन में गुप चुप तरीके से मर्जर आदेश बांटे जा रहे हैं। महाराजगंज अध्यक्ष विनोद अवस्थी और हरचंदपुर अध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी ने कहा कि संगठन का संघर्ष का इतिहास रहा है,संगठन इसकी भी लडाई लडेगा।
सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी और डलमऊ अध्यक्ष योगेश सिंह ने कहा कि इस उत्पीडन के खिलाफ क्रमबद्ध लडाई लडनी पडेगी। लालगंज अध्यक्ष शेषर यादव और अमावां अध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी,ग्राम प्रधान,विद्यालय प्रबंध समिति,अभिभावकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
इस अवसर पर डीह अध्यक्ष कमलेश ओझा,बछरावां अध्यक्ष अमन शुक्ला,रोहनियां अध्यक्ष पवन शुक्ला,शिवगढ अध्यक्ष गयेन्दु सिंह,गौरा अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय,राही अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, जटा शंकर बाजपेई,राम जी सरोज,अजय मिश्र,ओमानंद श्रीवास्तव,मो सगीर,अरविन्द मिश्र,अखिलेश कुमार,डा बृज किशोर,श्रवण यादव,नीलेश शुक्ला, जितेन्द्र सिंह,आकाश त्रिपाठी,दिलीप गुप्ता,दर्शन लाल,मुन्ना लाल,शशांक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *