वक्फ बिल पर झूठ और भ्रम फैलाकर गुमराह कर रहा विपक्ष,घर-घर दस्तक देकर विपक्ष के झूठ का करेंगे पर्दाफाश – मनीष शुक्ला

ब्यूरो चीफ:-विपिन कुमार द्विवेदी

सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश:-भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला में पहुंच प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि वक्फ बिल सुधार की मुख्य बातों को दबाकर और झूठ व भ्रम फैलाकर विपक्ष गरीब मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहा है।विपक्ष नहीं चाहता जैसे अन्य समाज की तरह मुसलमान समाज भी आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त और समृद्ध हो सके।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा वक्फ बिल में जो सुधार लाई है, उससे विपक्षियों के दोगले चेहरों से पर्दा हट गया है।यह भी कहा कि वक्फ सुधार कानून को लेकर विपक्षी देशभर में झूठ,भ्रम और घृणा फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा जनजागरण अभियान चलाकर घर-घर दस्तक देगी और विपक्ष के झूठ और उनके हिंसक और अराजक टूलकिट एजेंडे का पर्दाफाश करेंगी। इस बिल से गरीब,पसमांदा मुस्लिम को उनका हक मिलेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुस्लिम बस्तियों में बड़ी-छोटी गोष्ठियां करेंगे, बैठक करेंगे।मुस्लिम समाज के घर-घर में पर्चा बाटेंगे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा वक्फ संशोधन बिल केंद्र सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।कहा कि वक्फ संपत्तियों के लिए अधिकांश मुतवल्ली जो बनाए गए थे वह मालिक बन गए। उन्होंने कहा यह बिल हर समाज के साथ न्याय करने वाला है। इंडी गठबंधन के दल तुष्टीकरण के चलते विरोध कर रहे हैं।यह भी कहा कि नए वक्फ बोर्ड कानून के जरिए गरीब मुस्लिमों के हितों का संरक्षण होंगा।नया वक्फ कानून कट्टरपंथी वोटबैंक की राजनीति करने वालों को बेनकाब करेगा।इस अधिनियम की टैग लाइन है गरीबों का हक सिर्फ और सिर्फ गरीबोें को मिले। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ संशोधन बिल कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम सहसंयोजक राजेश सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन,डॉ प्रीति प्रकाश,भाजपा नेता अफजल अंसारी, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूजा कसौधन, डावर खां,सलीम फौजी, सत्तार बाबा, रीना जायसवाल, समीम अहमद, नासिर हुसैन, अतीक अहमद, कमाल अहमद, सिकन्दर कुरैशी, इस्तियाक अहमद, असद उल्ला, ताहिर शाह,इस्तिखार हुसैन समेत बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *