ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुलतानपुर / उत्तर प्रदेश:।समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर भारतरत्न डॉ आंबेडकर के आधी तस्वीर काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगाने पर भाजपाइयों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में विकास भवन के सामने स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने काली पार्टी बांधकर व प्लेकार्ड लेकर सपा के खिलाफ धरना दिया और सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा सपा दो दशकों से दलितों का उत्पीड़न कर रही है।समाजवादी दलित विरोधी है।उसके नेता आजम खान डॉ आंबेडकर को भूमाफिया बताते थे।सपा के नेताओं ने दलितों को अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा इस कृत्य के लिए सपा मुखिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से माफी की मांग भी की। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया। प्रदर्शन में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी, महामंत्री घनश्याम चौहान, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,सुनील वर्मा,प्रदीप शुक्ला, संजय उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,सूर्य नारायन पाण्डेय,पूजा कसौधन, अरुण कुमार, पूर्व सभासद अरुण सिंह,विजय सेक्रेटरी,सूर्य नारायन पाण्डेय,सतनाम सिंह, राजेश कुमार, रामेंद्र प्रताप सिंह, राहुल भान मिश्रा, डावर खान, अफजल अंसारी, अवधेश शर्मा, आकाश जायसवाल, रचना अग्रवाल,संतोष सिंह,राम जतन यादव,रचना अग्रवाल, विशाल जायसवाल, रोहित यादव,प्रदीप शर्मा,डॉ राममूर्ति वर्मा, आशीष मिश्रा महाकाल, प्रदीप मिश्रा, संतोष सिंह, रोहित यादव, अमित त्यागी, प्रवीण मिश्रा,रवि श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, रामदेव अग्रहरि, अनुज श्रीवास्तव,रोहित पाण्डेय, मोहित साहू, सचिन शुक्ला, सौरभ पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
