आनन्द दीक्षित
सुमेरपुर। ग्राम पंचायत कालानी ब्लॉक सुमेरपुर में ग्रामीणों की किसी भी स्तर की पेंशन, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कुछ प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए जिला, तहसील या ब्लॉक मुख्यालय तक की भागदौड़ बचाने के लिए ग्राम पंचायतों में की गई मिनी सचिवालयों की व्यवस्था स्थापना के उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रही। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि मिनी सचिवालय में ग्राम प्रधान भूसा भरा दिया जब इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी से ली गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण हमारी जानकारी में नहीं है हम तत्काल सचिव से जांच कराकर उचित कार्यवाही करते है ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में बने मिनी सचिवालय में कोई काम नहीं होता है.

