थाना कादीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप,02 नफर दुष्कर्म के वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

कादीपुर/ सुलतानपुर:– कोतवाली कादीपुर में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई से वारंटी व किसी घटना में वांछित चल रहे अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है ।प्र0नि0 श्याम सुन्दर मय हमराह का0 रितेश कटियार व का0 चन्दन कुमार मय सरकारी वाहन मय चालक प्राइवेट के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्तगण 1. गौरव सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी असरेखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष 2. शिवशंकर वर्मा पुत्र स्व0 हरिगोविन्द वर्मा निवासी इछुरी थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 21 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 050/2025 धारा 137(2)/70(1)/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. गौरव सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी असरेखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव
2. शिवशंकर वर्मा पुत्र स्व0 हरिगोविन्द वर्मा निवासी इछुरी थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर

2.थाना कादीपुर-
कोतवाली कादीपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

थाना कादीपुर पुलिस टीम व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह व हे0का0 वेद प्रकाश यादव व हे0का0 नरेन्द्र कुमार के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित चोर अभियुक्त मोहम्मद सुभान पुत्र मोहम्मद मुर्तजा निवासी अल्देमऊ नूरपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 26 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 218/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
मोहम्मद सुभान पुत्र मोहम्मद मुर्तजा निवासी अल्देमऊ नूरपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 26 वर्ष

बरामदगी —
अभियुक्त के पास से तीन अदद पीली धातु की घंटी, दो अदद सफेद धातु सीकड़, एक अदद पीली धातु की दीपदानी, एक अदद पीली धातु की अगरबत्ती स्टैण्ड, एक अदद सफेद धातु की अगरबत्ती स्टैण्ड, एक अदद सफेद धातु की दीपदानी बरामद होना पाया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर
2. व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह
3. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह
4. हे0का0 वेद प्रकाश यादव
5. हे0का0 नरेन्द्र कुमार
6. का0 रितेश कटियार
7. का0 चन्दन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *