ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
कुड़वार/सुल्तानपुर : अवैध तमंचा कारतूस का शौक रुकने का नाम नहीं ले रहा , सोहगौली प्रधान संजय कुमार बीती रात सुल्तानपुर में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिए गये। पुलिस ने केस दर्ज कर चालान भेजा। स्कार्पियो वाहन सीज किया गया।
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवंतिका माल फूड के सामने खड़ी सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन की तलाशी लिया।वाहन में एक पुरुष और तीन चार महिलाएं मिली। जामा तलाशी में एक अदद रिपीटर गन मय कारतूस और एक पिस्तौल मय कारतूस बरामद मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय कुमार पुत्र स्व अरविंद कुमार निवासी सोहगौली बताया। पुलिस ने महिलाओं को रुकसत करते हुए युवक को कोतवाली लाकर केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया। सोमवार को युवक को चालान भेज दिया l
