अयोध्या में स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल,मिशन किलकारी का शानदार आगाज

ब्यूरो चीफ: इन्द्रेश यादव (आस्था)

बीकापुर /अयोध्या:स्वास्थ्य विभाग में ने मिशन किलकारी के तहत जारी किया कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर। मिशन किलकारी के तहत अब टोल फ्री नंबर *7510050381 पर कॉल करते ही एंबुलेंस द्वारा गर्भवती महिला मरीज को उसके निवास स्थान से संदर्भन केंद्रों सोहावल, रुदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर, पूरा बाजार, पहुंचाया जाएगा। केंद्रों पर सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा रहेगी उपलब्ध। जच्चा और बच्चा को सकुशल वापसी घर छोड़ने की भी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील बालियान ने निर्देश जारी कर केंद्र व्यवस्थापकों को ओपीटी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश। सीएमओ का दावा सिजेरियन ऑपरेशन के किसी भी मरीज को निजी चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता नही। मिशन किलकारी के तहत मरीज को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *