गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं, प्रभु आराधना भी है यह-दिनकर सिंह

संवाददाता:रामसहाय

सुल्तानपुर :गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस को मनाने के लिए तय किए गए साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू महासंघ ने 6 जून को नगर के सौरमऊ स्थित कान्हा गौशाला में गौ सेवा करते हुए गायों को हरा चारा,केला,हरी सब्जी व गुड़ खिलाया,जिला अध्यक्ष डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने कहा की गौ सेवा का यह कार्यक्रम पुण्य का मार्ग और मोक्ष का द्वार मानने वाली भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया गया है, वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम योगी जी के जन्मदिवस के अवसर पर तो है लेकिन साथ ही मानवीय करुणा और जीवों के प्रति संवेदना जागृत करना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है,,उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन से निवेदन भी किया की कैसे भी करके गौकशी पर पूर्ण अंकुश लगाया जाये कार्यक्रम में संरक्षक रतन कसौधन,जिलाध्यक्ष दिनकर सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,राकेश कुमार मिश्र (अधि.),सेनजीत कसौंधन दाऊ,राजेश पाठक, विनीत मिश्र,संतोष तिवारी,राकेश सिंह दद्दू,विपिन सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *