कानपुर में किन्नर और उसके मुंहबोले भाई की हत्या कर दी गई। किन्नर का शव दीवान में ठूंसा मिला, जबकि उसके भाई का शव जमीन पर पड़ा था। घटना का पता उस वक्त चला, जब 4 दिन से फोन न उठाने पर मां, पिता और बहन पहुंचे। देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। काफी आवाज देने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। वह दूसरी चाबी लेकर पहुंचा और दरवाजा खोला। अंदर गए तो देखा, दोनों की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया। पूरा मामला हनुमंत विहार के खाड़ेपुर का है। जानिए पूरा मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव की रहने वाली गुड्डी ने बताया कि 25 साल की बेटी काजल किन्नर है। मैंने अपने भाई के बेटे देव (12) को गोद लिया था। काजल कानपुर में रहती थी। शिवानी उसकी गुरु है। एक महीने पहले ही काजल ने रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु के मकान में किराए पर कमरा लिया। इसके बाद देव को अपने पास पढ़ाने के लिए बुलाया और यहां उसका एडमिशन कक्षा 6 में करवाया।4 दिन से मैं बेटी को कॉल कर रही थी, लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद शनिवार शाम मैं, पति और बेटी के साथ कानपुर पहुंची। देखा तो घर का मेन गेट बंद था। अंदर से बदबू आ रही थी। हम लोगों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने बेटी के मकान मालिक अभिमन्यु को फोन किया। वह दूसरी चाबी लेकर आए। दरवाजा खोला गया तो अंदर बेटे की लाश कमरे में फर्श पर पड़ी थी, जबकि बेटी की लाश बेड के अंदर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर शराब की बोतल और नमकीन के खाली पैकेट मिले। घर की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। काजल का आईफोन भी गायब था। परिजनों ने आलोक उर्फ गोलू शर्मा और हेमराज उर्फ अजय सविता पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। पड़ोसी बोले- दो युवक अक्सर आते-जाते थे डीसीपी ने बताया- घर के पास सीसीटीवी कैमरा मिला है, जिसके फुटेज की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिजनों ने दो युवकों पर शक जताया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने बताया- काजल के घर गोलू और आकाश नाम के दो युवकों का आना जाना था किन्नर के तीन नजदीकियों के बीच उलझी मर्डर मिस्ट्री डीसीपी साउथ ने बताया- किन्नर के तीन नजदीकियों के बीच मर्डर मिस्ट्री उलझी हुई है। तीनों नजदीकी अपने ठिकाने से गायब हैं। इससे हत्याकांड में उनके शामिल होने का शक और गहरा गया है।
किन्नर की मां गुड्डी की तहरीर पर आकाश, गोलू उर्फ आलोक व हेमराज उर्फ अजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। किन्नर की मां गुड्डी ने बताया-मुझे शक है कि तीनों आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इन्हीं तीनों को मेरी बेटी के पास आना जाना था। किन्नर की मां गुड्डी ने बताया-मेरी बेटी ने हाल ही में एक प्लॉट का भी सौदा तय किया था। आकाश प्लॉट परअक्सर मेरी बेटी के साथ जाता था। ————– यह खबर भी पढ़ें- अखिलेश ने खून से लथपथ पति-पत्नी, बेटी को अस्पताल भिजवाया, इटावा जा रहे थे, एक्सीडेंट देखकर काफिला रुकवाया इटावा में अखिलेश यादव ने सड़क पर खून से लथपथ पति-पत्नी और बेटी को देखकर अपनी 50-60 गाड़ियों का काफिला रुकवा दिया। कार से उतरकर उनके पास पहुंचे। उनकी हालत देखी, फिर अपनी फ्लीट में मौजूद एम्बुलेंस से तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
