अमेठी में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पहली पत्नी से बात करने पर दूसरी पत्नी नाराज हो गई। पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया। जब वह बेहोशी की हालत में हो गया, तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आंखों और घावों पर लाल मिर्च का पाउडर डाला। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। चीख सुनकर जब युवक का भाई मौके पर पहुंचा तो धक्का देकर फरार हो गई। युवक ने अपने भाई से कैमरे के सामने पूरी बात बताई। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में उठाकर जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। वारदात जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला जानिए मैगलगंज कचनाव गांव के रहने वाले अंसार अहमद ने दो शादियां की थीं। पहली शादी 14 साल पहले अयोध्या की इटौंजा निवासी साबितुल से हुई थी। उससे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस पर अंसार ने दूसरी शादी 8 महीने पहले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे नियामत निवासी नाजनीन बानो से कर ली थी। पहली पत्नी सबीतुन अपने मायके में थी। परिजनों का कहना है- अंसार दूसरी शादी करने के बाद भी पहली पत्नी से बातचीत कर रहा था। इस बात से दूसरी पत्नी नाजनीन नाराज चल रही थी। वो चाहती थी कि पहली पत्नी को तलाक दे दे। पीड़ित बोला- सुबह 4 बजे झगड़ा होने के बाद किया हमला
अंसार ने बताया- सुबह 4 बजे के आसपास उसने मुझे पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद मुझसे झगड़ा करने लगी। कहने लगी कि अगर उसे तलाक नहीं दोगे तो तुम्हें मार डालूंगी। मैं उठ पाने के हालत में नहीं था। इसका फायदा उठाकर उसने सबसे पहले मेरे पेट पर चाकू से कई वार किए। जब मैं बेड से नीचे उतरने लगा तो उसने मेरे ऊपर पैर रखकर मेरा प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। मैं चीखा तब मेरे भाई दौड़कर कमरे में पहुंचे। भाई बोला- चीख सुनकर पहुंचा था
अंसार के भाई सूफियान ने बताया- सुबह भाई के चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाई तो भाभी ने दरवाजा खोला और धक्का देकर भाग गई। अंदर जाकर देखा तो मेरा भाई जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी बॉडी पर चाकू से कट के निशान थे। प्राइवेट पार्ट से कटा हुआ था। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। हम लोग भाई को तुरंग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीओ बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया- कचनांव में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने चाकू से हमला कर पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामले में आरोपी नाजनीन पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़ें…….. 4 बच्चों की मां से मिलने गए प्रेमी की हत्या:संभल में पति-पत्नी ने युवक को बांधकर पीटा, प्लास से होंठ खींचे संभल में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमी युवक रात में करीब डेढ़ बजे प्रेमिका के घर पहुंचा था, प्रेमिका उसे वापस जाने के लिए बोल रही थी। तभी दोनों की बात सुनकर महिला का पति जग गया। पत्नी के प्रेमी को पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक को पीटा। (पूरी खबर पढ़ें)
