यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में रैपिड रेल के साउथ स्टेशन पर फंसी लिफ्ट, फंसे 22 यात्री, दो की हालत बिगड़ी

मेरठ में रविवार को रैपिड रेल के ‘साउथ स्टेशन’ पर बनी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। लिफ्ट करीब सवा घंटे तक हवा में झूलती रही। इसकी वजह से लिफ्ट के अंदर 22 यात्री फंसे रहे। यात्रियों की सांसें अटक गईं और उनकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह इंजीनियर्स की टीम ने लिफ्ट को ठीक किया और दरवाजा खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें 2 यात्रियों की हालत इतनी बिगड़ गई कि वो बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर हरदोई की गोशाला में बाढ़ में डूबकर 100 गौवंशों की मौत हरदोई के पिहानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अब्दुल्ला नगर के फूलाहा मजरा स्थित गौशाला में बाढ़ में डूबकर सैकड़ों गौवंशों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पंचायत कर्मियों और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौशाला कर्मचारी ढोला के अनुसार, 3 दिन पहले बारिश शुरू होने के बाद वे कुछ घंटे रुके। फिर मेन गेट पर ताला लगाकर घर चले गए। गेट बंद रहने से सैकड़ों गायें अंदर फंसी रही गईं। पढ़ें पूरी खबर… अजय राय बोले-मोदी जीते नहीं बल्कि जिताए गए, वाराणसी में वोटों की चोरी की यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, PM को जिताने के लिए वाराणसी में वोटों की चोरी की गई। हकीकत ये है कि वो जीते नहीं बल्कि उनको जिताया गया है। 2024 काशी चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक गया है। मतदाता सूची में हेरफेर और सरकारी मशीनरी के खुले दुरुपयोग से नतीजे अपने पक्ष में कर लिए गए। ‘विशाल सिंह’ का नाम एक युवक कर्नाटक और काशी दोनों जगह मतदाता सूची में दर्ज है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में ‘निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज तुलसीपुर’ स्कूल में वोट डाला। ऐसे हजारों फर्जी मतदाता भाजपा-RSS के कार्यकर्ता होते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बार-बार मतदान करते हैं। अजय राय ने रविवार को वाराणसी में कांग्रेस के कार्यालय में प्रेसवार्ता की। पढ़ें पूरी खबर जालौन में पूर्व विधायक समेत 5 पर हत्या के आरोप में FIR: अस्पताल में व्यक्ति का शव छोड़कर भागे थे कार सवार जालौन में एक कर्मचारी की हत्या के मामले पुलिस ने कांग्रेस और बसपा के दो पूर्व विधायकों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे नितिन कुमार ने कांग्रेस और बसपा के पूर्व विधायक उनके बेटे और नाती सहित पांच लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कोंच कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को कोंच तहसील के ग्राम घमूरी के रहने वाले जितेंद्र कुमार अहिरवार का शव कार सवार कुछ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में मृतक के बेटे नितिन कुमार ने कोंच कोतवाली में प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पिता की 9 अगस्त को हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में कमरे में मिला रेलवे टेक्नीशियन का शव झांसी में रविवार को एक रेलवे टेक्नीशियन का शव किराए के कमरे में मिला। पास में शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट और सिगरेट भी पड़ी थी। पता चला है कि उसकी पत्नी 1 महीने पहले किसी बात पर नाराज होकर मायके चली गई थी। तभी से वह परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र में प्रतापपुरा मोहल्ले की है। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या; घर से दूर ट्यूबवेल पर रहते थे, सिर पर चोट के निशान आजमगढ़ में धारदार हथियार 81 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों रविवार की सुबह हुई। जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए। तब देखा कि बुजुर्ग लहूलुहान पड़े हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जब पूछताछ शुरू की तो लोगों ने बताया कि मृतक राज बहादुर सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर केशव मौर्य बोले- बम बहादुर राहुल और सपा बहादुर अखिलेश की ओछी हरकतें, भारत को बदनाम कर रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। वोटर लिस्ट पर उठाए जा रहे सवालों पर केशव ने X पर पोस्ट करके लिखा-आशंका है कि बम बहादुर राहुल गांधी और सपा बहादुर अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र और उसकी छवि को बदनाम करने के लिए कोई ‘अन्तर्राष्ट्रीय बयाना’ ले रखा है। देश विरोधी हथकंडा अपनाकर लोकतंत्र की वकालत करना उनको कतई शोभा नहीं देता। बेहद खास राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों लगातार ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं, जिसे एक साल पहले अपने एक पड़ोसी देश में देखा गया था। दरअसल, राहुल गांधी ने 7 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉफ्रेंस करके चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव ने भी इसका समर्थन किया। रविवार सुबह अखिलेश ने X पर पोस्ट करके भाजपा को भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय करार दिया। उन्होंने कहा कि हकमारी और मतमारी से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे। योगी ने 200 लोगों की समस्या सुनी, बोले- इलाज का खर्चा देंगे; अफसरों की कोताही बर्दाश्त नहीं CM योगी ने रविवार को गोरखपुर में 200 लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को योगी ने भरोसा दिया। कहा कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। इलाज में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। CM शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह उन्होंने मंदिर में जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। योगी ने अधिकारियों से कहा- हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पढ़ें पूरी खबर… इमरान मसूद ने कहा- राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, तथ्य दिए हैं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- राहुल गांधी ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है, उन्होंने तथ्य दिए हैं। राहुल ने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन और मिलान करके तथ्य हमारे सामने पेश किए हैं। देश भर में एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि राहुल ने आरोप लगाए हैं। और वे कह रहे हैं कि हलफनामा दीजिए। इस पर देश में क्रांति होगी। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में लगी आग, 7 श्रद्धालु झुलसे, रूई से सजाया गया था मंदिर वाराणसी के चौक में स्थित संकठा माता मंदिर के पास स्थित आत्मा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात श्रृंगार पूजन के दौरान मंदिर परिसर में आग लग गई। आग लगने के कारण मौके पर अफता-तफरी मच गई। बताया गया कि हर वर्ष की तरह सावन माह की पूर्णिमा पर आत्मविश्वास पर महादेव मंदिर में श्रृंगार और विशेष पूजन अर्चना होता है। पूरे मंदिर परिसर को रूई से सजाया गया था। रात 8 बजे सप्तऋषि आरती के दौरान मंदिर परिसर में सजाए गए रूई में आग लग गई। आग ने चंद सेकेंड में ही विकराल रूप ले लिया। आरती के दौरान मंदिर में पुजारी के साथ 30 से अधिक भक्त आरती में मौजूद थे। जिसमें 7 लोग बैकुंठ नाथ मिश्रा (21), प्रिंस पांडेय (17), सानिध्य मिश्रा (28), देव नारायण पांडेय (13), शिवाना मिश्रा (28), सत्यम पांडेय और कृष्णा झुलसे हैं। पूरी खबर पढ़िए आगरा में इलाज कराने आया आरोपी हथकड़ी खोलकर भागा, दो जेल वार्डन सोते रहे-FIR कासगंज जेल से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा इलाज कराने आया साइबर अपराधी शुक्रवार की दो जेल वार्डनों को गच्चा देकर फरार हो गया। दोनों सो गए थे। शातिर ने हथकड़ी से हाथ निकाला और दौड़ लगा दी। आंख खुलने पर जेल कर्मियों ने बंदी को गायब देखा तो होश उड़ गए। पहले अपने स्तर से उसे तलाशा जब कोई सुराग नहीं मिला तो आगरा पुलिस को बताया। एमएम गेट थाने में लापरवाह जेल वार्डनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 22 वर्षीय संकेत यादव जबलपुर (मध्य प्रदेश) का निवासी था। कासगंज पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में उसे पकड़ा था। आरोपी संकेत यादव कासगंज जेल में बंद था। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत पर उसे इलाज के लिए शुक्रवार की शाम आगरा लाया गया था। पूरी खबर पढ़िए आगरा में युवती ने चांदी व्यापारी से फेसबुक पर दोस्ती कर 1.12 करोड़ ठगे-FIR आगरा के कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी से महिला साइबर ने 18 दिन में 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए। युवती ने पहले फेसबुक पर कारोबारी से दोस्ती की, फिर कॉल और मैसेज कर बातों में फंसाया। विश्वास जीतने के बाद युवती ने क्रिप्टो करेंसी में मोटे मुनाफे का लालच दिया था। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रश्मि नगर कमला नगर निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि उनके पास अप्रैल में राधिका राय नामक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। एक्सेप्ट करने के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ दिन बाद वॉट्सऐप नंबर का आदान प्रदान हो गया। उन्होंने महिला को चांदी कारोबारी होने की जानकारी दी। और फिर धीरे-धीरे ठग लिया। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *