अलीगढ़ में सड़क पर नाव चलाई:बारिश से यूपी के 6 जिलों के स्कूल बंद, कल 25 जिलों में बरसेंगे बादल

यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, मेरठ, हाथरस और कासगंज में मंगलवार को कक्षा-8 तक के स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। अलीगढ़ में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। घर और दुकानों में पानी घुस गया। रामघाट रोड पर जलभराव के विरोध में बजरंग बल के कार्यकर्ताओं ने नाव चलाकर नगर निगम का विरोध किया। मुजफ्फरनगर में हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। सड़कें तालाब में बदल गईं। वहीं, संभल में पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रजनीश कुमार की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह गणेश चतुर्थी मेले में ड्यूटी पर जा रहे थे। पीलीभीत में इतनी बारिश हुई कि जिला अस्पताल, विकास भवन, DIOS कार्यालय और थाने में पानी भर गया। ADM, SDM, सिटी मजिस्ट्रेट के घरों समेत पूरे ऑफिसर्स कॉलोनी में पानी घुस गया है। बारिश की वजह से 5 शहरों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें बरेली, मेरठ, हाथरस, अलीगढ़ और पीलीभीत शामिल हैं। बागपत के शबगा गांव में यमुना नदी में सरकारी नलकूप बह गया। इस नलकूप से 300 बीघा जमीन की सिंचाई होती थी। आज 55 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक प्रदेश में 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। सोनभद्र में रिहंद बांध फिर ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते इस सीजन में चौथी बार गेट खोलना पड़ा है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बांध है। 3 तस्वीरें देखिए- यूपी में कोटे से सिर्फ 2% कम बारिश
यूपी में इस बार कोटे से अभी तक सिर्फ 2 फीसदी ही कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में 6 साल में यह पहली बार होगा, जब प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। इस सीजन में प्रदेश में 579.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अनुमान 593.1 मिमी से 2% कम है। पिछले साल पूरे मानसून सीजन में 14% कम बारिश हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… मंगलवार को कहां होगी बारिश, जानिए अलर्ट बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *