लखनऊ। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा लखनऊ के The Regnant Hotel में “राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (NHIS)” पर एक दिवसीय आंचलिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से लगभग 170 क्षेत्र कर्मियों ने भाग लिया।अपर महानिदेशक डॉ. चंद्रमणि शर्मा ने प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए आंकड़ों की गुणवत्ता एवं एकरूपता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान सुरजीत एस भल्ला सहित अन्य विशेषज्ञों ने सर्वेक्षण की तकनीकी प्रक्रियाओं और चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक देशभर में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आय वितरण और घरेलू वित्तीय स्थिति से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े जुटाना है।
लखनऊ में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित
