समाजसेवी अनुराग त्रिवेदी ने किया गंगा आरती का आयोजन

मां गंगा के पावन तट पर भक्तिमय वातावरण का रहा माहौल

 

संवाददाता बीघापुर आनंद दीक्षित

उन्नाव बीघापुर तहसील क्षेत्र के पतित पावन मां चंडिका धाम बक्सर में आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर अनुराग त्रिवेदी जी द्वारा आयोजित प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि पर होने वाली भव्य दिव्य गंगा आरती मां गंगा के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीमित रूप में संपन्न की गई। आरती के दौरान मां गंगा के पावन तट पर भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन-अर्चन एवं आरती कर परिवार, समाज और क्षेत्र के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।इस अवसर पर आयोजन अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि “मां गंगा केवल हमारी आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन धारा की पहचान हैं। प्रत्येक पूर्णिमा पर मां गंगा की आरती करने का हमारा संकल्प किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।”उन्होंने कहा कि आज मां गंगा का जलस्तर अधिक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आरती को सीमित रूप में संपन्न कराया गया। आस्था के साथ सावधानी भी हमारी जिम्मेदारी है। मां गंगा की कृपा से आने वाली पूर्णिमाओं में पुनः भव्य स्वरूप में यह दिव्य आयोजन निरंतर चलता रहेगा।त्रिवेदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा की सेवा केवल आरती करने तक सीमित नहीं, बल्कि गंगा के प्रति जिम्मेदार आचरण अपनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर पंडित राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, डिंपल त्रिवेदी, अंकित पांडेय, मोहित द्विवेदी, अमित सविता, सचिन सिंह, अजीत सिंह, राजेश यादव, अखिलेश यादव, आशीष साहू, अमित साहू, राजकुमार सविता, रोहित रावत, अरुण रावत, मोहित रावत, दिलीप गौतम, आशीष गौतम, सुरेश गौतम, संदीप रावत, रामकुमार शुक्ला, राकेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, संजय दीक्षित, अजय सिंह, विजय सिंह, पंकज यादव, नीरज यादव, सुनील पाल, संजय पाल, राजेश निषाद, सुरेश निषाद, महेश कुशवाहा, दिनेश मौर्य, राजकुमार प्रजापति, रमेश विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, अशोक पासी, विनोद पासी, संतोष कुम्हार, मनोज कुम्हार, राजीव लोधी, देवेंद्र लोधी, शैलेंद्र सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक, युवा, मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।मां गंगा के पावन तट पर विभिन्न समाजों की यह सहभागिता सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देती दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गंगा एवं मां चंडिका के चरणों में नमन करते हुए समस्त मानव समाज के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *