बाराबंकी में दबंगों का कहर!

– योगी सरकार का प्रशासन हुआ फेल,जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन,पीड़ित दर दर की खा रहा है ठोकरें

– बाराबंकी में पीड़ित के घर के सामने अवैध कब्जा,शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं,दबंगों ने पीड़ित का मेन रास्ता किया बंद

सत्य नारायण गुप्ता

रामसनेही घाट बाराबंकी। बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के ग्राम खनवा मजरे शंभू दयालपुर खानपुर में एक गरीब व्यक्ति के साथ दबंगों द्वारा ज्यादती का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर राम कैलाश नाम के व्यक्ति के घर के सामने रास्ते पर यादव समुदाय के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित के घर का मेन रास्ता बंद कर दिया है,दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासन भी भूमाफियाओं के सामने नकमस्तक होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रह्मानंद,लल्ली और रामखेलावन यादव ने राम कैलाश के घर के सामने गोबर के बड़े-बड़े तीन घूर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। हालात इतने बदहाल है कि घर के सामने गोबर की गंदगी और कीचड़ फैला हुआ है,जो किसी से छुपाने वाला नहीं है। सूत्रों की माने तो ये लोग खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताते हैं और क्षेत्र में भू-माफिया के रूप में जाने जाते हैं। इनके दबाव के कारण गांव में कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने जब उसकी शिकायत की तो दबंगों ने पीड़ित को गंदी गंदी गालियां और धमकी दे डाली। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। मामूली बारिश में भी कीचड़ का सैलाब बन जाता है। पीड़ित परिवार को इस दलदल से होकर गुजरना पड़ता है,जिससे कई बार वे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। पीड़ित ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल,थाना रामसनेही घाट पुलिस और एसडीएम रामसनेहीघाट से शिकायत की है। लेकिन मौके पर अभी तक कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है और पीड़ित को लगातार विपक्षियों द्वारा ऐलानियां धमकी दी जा रही हैं। वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम रामसनेही घाट कमान संभालने में फेल होते हुए नजर आ रहे हैं एसडीएम अस्तर से मामला लंबित पड़ा हुआ है साहब अगर कार्रवाई कर दे तो पीड़ित को न्याय मिल जाता। योगी सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है,लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है। वहीं पीड़ित अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा और अधिकारियों की हीला हवाली और कार्य में लापरवाही की भी शिकायत की जाएगी।
वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम रामसनेही घाट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास दिन भर में 20से30 शिकायत आती है जिसमें मामले की जानकारी नहीं है और आप एसडीएम के पास आपातकालीन स्थिति में फोन किया जाता है कही मारपीट और पेड़ काटने या कोई अन्य मामला हो तो फोन पर बाते करके सूचना दी जाती है एसडीएम साहब ने पत्रकार को लेखपाल से जानकारी ले लो मामले की जानकारी होगी।एसडीएम साहब अपना पल्ला झाड़ लिया है अपनी जिम्मेदारी से मुकरते हुए नजर आए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *