कानपुर में अक्षय फैंस से बोले- गुटखा मत खाया करो:ठग्गू के लड्‌डू बांटे, गमछा डालकर अरशद वारसी के साथ पहुंचे

एक्टर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ बुधवार को कानपुर पहुंचे। अक्षय ने रेव मॉल में हजारों फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च किया। अक्षय को देखने के लिए फैंस वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचे। जबकि, अक्षय खुद कनपुरिया अंदाज में नजर आए। वह गले में बड़ा-सा गमछा डाले थे। वहीं, अरशद वारसी वकील की ड्रेस में फैंस के बीच पहुंचे। सौरभ शुक्ला फॉर्मल लुक में नजर आए। अक्षय-अरशद ने फैंस के बीच से एंट्री की। फैंस के लव यू-लव यू का शोर सुनकर अक्षय ने कहा- थोड़ा वेट कीजिए। मैं आपके पास आ रहा हूं। फिर अक्षय कुमार ने कानपुर के फेमस ठग्गू के लड्‌डू खुद फैंस को बांटे। ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने फैंस से बात की। कहा- कानपुर आकर अच्छा लगा। अब कानपुर बहुत बदल गया। यहां मेट्रो भी आ गई है। फैंस से उन्होंने कहा- गुटखा खाना बुरी बात है। जॉली एलएलबी-3 फिल्म की टीम रेव-3 में करीब एक घंटे तक रही। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में करीब 5000 से ज्यादा फैंस पहुंचे। अक्षय के पहुंचने से पहले फैंस ने बाइक रैली निकाली। फैंस को जॉली स्टाइल का कानपुर का पान भी बांटा गया। देखें तस्वीरें… महिला वकील बोलीं- फिल्म का टॉपिक अच्छा
ट्रेलर लांच में पहुंची पायल वकील ने कहा- फिल्म में जो टॉपिक लिया है। वह अच्छा है। समाज में जागरूकता आएगी। अक्षय जब मंच पर पहुंचे तो फैंस के बीच मौजूद कुछ लड़कियां अक्षय का नाम लेकर लव यू चिल्लाने लगीं। इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ। पहले ट्रेलर भी देख लो। 3 मिनट 5 सेकेंड के ट्रेलर में क्या, वो जानिए…
जॉली एलएलबी-3 की कहानी किसानों की जमीन को जबरन हड़पने की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ट्रेलर की शुरुआत में किसान और पुलिस के बीच मुठभेड़ दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक किसान की जमीन को जबरदस्ती हड़पा जाता है। इसके बाद ट्रेलर में कानपुर के जॉली उर्फ अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वो अपने चेंबर में असिस्टेंट से कहते हैं, कोई भी अगर जॉली को पूछने आए तो उसे मेरे पास भेज देना। असली कलेश तब शुरू होता है, जब दोनों जॉली आमने-सामने आते हैं। जहां दोनों एक-दूसरे के क्लाइंट छीनने के पीछे लगे रहते हैं। एक तरफ जहां एक जॉली बिजनेसमैन से पैसे लेकर किसानों की प्रॉपर्टी को हड़पने का केस लड़ता है। वहीं दूसरा जॉली उर्फ अरशद वारसी किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए उनके सामने खड़े होते हैं।
कानपुर के वकील का किरदार निभा रहे अक्षय
फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार कानपुर के जॉली मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। जबकि सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी हैं। फिल्म को सुभाष कपूर ने लिखा है। उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज का तीसरा भाग है। इससे पहले ‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर नजर आए थे। कानपुर के बाद आज शाम को मेरठ में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम है। वहां भी तीनों कलाकर जाएंगे। अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फैंस से क्या बातचीत की, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *