वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। 3 थानों की पुलिस और RAF की टीम तैनात रही। दंगा नियंत्रण वाहन को भी बुलाया गया। इस दौरान करीब 500 जवान तैनात रहे। अतिक्रमण अभियान करीब साढ़े 3 घंटे तक चला। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले जेसीबी से कचनार शहीद मजार की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद दुकानों को तोड़ा गई। इस दौरान कई दुकानों में सामान भी था। दायम खान मस्जिद की आड़ में अतिक्रमण करके 6 से अधिक दुकानें बनाई गई थीं। उनको भी जेसीबी से ढहा दिया गया। वहीं, पक्की बाजार में मकान टूटता देख महिला के आंसू छलक उठे। महिला बेहोश होकर वहां गिरने लगी। तभी पुलिसकर्मियों और परिवार के लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। जबकि वाहनों को एक लेन से ही गुजारा गया। इस दौरान करीब 1 Km लंबा जाम भी लगा। वहीं, अतिक्रमण अभियान 3 बजे तक चला। इस दौरान करीब 35 मकान और दुकान तोड़े गए। साथ ही सभी को 3 से 4 दिन में बचे अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई। PWD के एक्सईएन केके सिंह ने बताया- पुलिस लाइन से कचहरी तक करीब 300 मीटर तक रोड को चौड़ा किया जाएगा। 71 लोगों को 3 करोड़ 52 लाख रुपए मुआवजा दिया जा चुका है। यहां 60 मीटर तक सड़क चौड़ी होगी। 3 तस्वीरें देखिए… CM योगी समेत वीआईपी गुजरते हैं इस रोड से माना जा रहा है कि सीएम योगी समेत अन्य वीआईपी का वाराणसी दौरा अधिकतर हेलिकॉप्टर से होता है। पुलिस लाइन में उनका हेलिकॉप्टर उतरता है और वहां से काफिला कार से सर्किट हाउस आता है। पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी चौराहे तक पक्की बाज़ार इलाके की सड़क कम चौड़ी होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। कचहरी से पांडेयपुर, सारनाथ जाने के लिए इसी सड़क का अधिकतम इस्तेमाल होता है। इसलिए लगभग 300 मीटर के रोड को चौड़ा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने नापी कर ली है। अतिक्रमण की जद में 35 मकान-दुकान हैं। सभी को मुआवजा दिया जा चुका है। यहां 60 मीटर तक सड़क चौड़ी होगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
