लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह हॉस्टल में मारपीट…VIDEO:कॉरिडोर में भिड़े छात्र, कमरों में घुसने की कोशिश; प्रोवोस्ट बने मूकदर्शक

लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह हॉस्टल में मारपीट के वीडियो वायरल हुए है। वीडियो में प्रोवोस्ट अमरेंद्र कुमार के सामने ही छात्र मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोप है कि उनके सामने ही हॉस्टल के कॉरिडोर में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही गई। छात्रों का कहना है कि पूरे हॉस्टल में गंदगी का अंबार है। साफ पानी नहीं मिलता है। जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। आरोप है कि कर्मचारी अधिकारियों के घर ड्यूटी देते हैं। ऐसे में वह हॉस्टल आकर कोई काम नहीं करते हैं। बाथरूम की सफाई करने के लिए छात्रों को ही चंदा लगाकर जमादार को हार्पिक और ब्रश तक के पैसे देने पड़ते हैं। जबरन कमरे में घुस रहे छात्र एक दूसरे वीडियो में हॉस्टल के कमरे में तीन छात्र हैं। बाहर से बड़ी संख्या में उग्र छात्रों की भीड़ कमरे के अंदर घुसने की कोशिश कर रही है। इस दौरान अंदर के छात्र कमरा बंद करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इसके अलावा हॉस्टल की बदहाली से जुड़े वीडियो भी वायरल हुए हैं। 3 से 4 दिन पुराना वीडियो लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो तीन से चार दिन पुराना है। चीफ प्रोवोस्ट अनूप कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया, इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *