अयोध्या दीपोत्सव… आज होगा ड्रोन और लेजर शो:29 लाख दीये राम की पैड़ी पर बिछे; 2100 अर्चकों ने सरयू की आरती की

अयोध्या में आज दीपोत्सव का रिहर्सल होने जा रहा है। रात 12 बजे तक, ड्रोन शो और लेजर लाइट शो होगा। रामायण कालीन दृश्यों को देखने के लिए आम लोग राम की पैड़ी पर मौजूद हैं। 2100 अर्चकों ने सरयू आरती की है। दूसरी तरफ, अयोध्या के दीपोत्सव की भी तैयारियां पूरी हो गई है। सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 29 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। इनमें से 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलते ही अयोध्या अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार से ज्यादा वॉलंटियर जय श्रीराम जपते हुए दीये बिछा रहे हैं। 19 अक्टूबर को इन दीयों में स्वयंसेवकों की ओर से तेल और बाती डाली जाएगी।
दीपोत्सव के रिहर्सल के दौरान पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *