रंग-बिरंगी लाइटों से सजा यूपी, जमकर हुई आतिशबाजी:मथुरा में राधावल्लभ ने खेली चौसर, प्रेमानंद महाराज ने छुड़ाई फुलझड़ी

यूपी में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। पूरा यूपी रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता रहा। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए 40 लाख लोग चित्रकूट पहुंचे। ड्रोन से यहां का नजारा अद्भुत दिखा रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। रामघाट और मंदाकिनी की सजावट देखते ही बन रही थी। वहीं, मथुरा में राधावल्लभ ने चौसर खेली। प्रेमानंद महाराज ने भी दिवाली मनाई। उन्होंने फुलझड़ी छुड़ाई। आतिशबाजी देखकर खिलखिलाकर हंसे। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। लखनऊ में कजाकिस्तान की छात्राओं ने दीप जलाकर हैप्पी दिवाली बोला। इससे पहले, सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले। सोमवार सुबह सीएम योगी अयोध्या की मलिन बस्ती पहुंचे। उन्होंने वहां वाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की। यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में अपने घर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी साथ रहीं। तस्वीरें देखिए… दिवाली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *