यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत, दीपावली पर झालर लगाते समय हादसा, दो अन्य घायल

प्रतापगढ़ के रामपुर मुश्तर्का गांव में दीपावली की सुबह एक हादसा हो गया। घर का छज्जा गिरने से 10 वर्षीय मासूम आयुष मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 48 वर्षीय मंजू मिश्रा की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत हुई। बताया गया कि दीपावली के अवसर पर परिवार के सदस्य घर में झालर लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। पढ़िए पूरी खबर… पटाखा फोड़ने पर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या; मऊ में लाठी-डंडे और फावड़े से मारा मऊ के दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव की है। मृतक की पहचान अजय चौहान (19) पुत्र अरविंद चौहान, निवासी कटिहारी चौहान बस्ती के रूप में हुई है। घायल युवक राधेश्याम चौहान (19), पुत्र लालधर चौहान, अजय का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में टेम्पो की टक्कर से बाइक-स्कूटी सवार दो की मौत, CCTV में कैद हुई घटना आगरा के अछनेरा क्षेत्र के रायभा के पास नगला लाल दास में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार सवारी ऑटो ने पहले मोटरसाइकिल और फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और स्कूटी पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हुआ है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अछनेरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र भोला राम और आगरा के राहुल नगर, कंचन विहार, बोदला निवासी रघुबीरी पत्नी लास सिंह के रूप में हुई है। ऑटो ने पहले जितेंद्र कुमार की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद कुछ दूर पर स्कूटी को भी टक्कर मार दी, जिस पर लास सिंह और उनकी पत्नी सवार थे। पूरी खबर पढ़िए मथुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने 5 लोगों को रौंदा; एक की मौत, चार घायल मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में राया-बलदेव मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 14 साल के कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। घटना गांव कारब के पास रविवार रात करीब 9 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना महावन के निरीक्षक सुधीर कुमार और सीओ महावन संजीव कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कपिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया। पढ़िए पूरी खबर लखीमपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत, दीपावली की खरीदारी करके लौट रहे थे घर; एक अन्य घायल लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना सोमवार को कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर गनेशपुर गांव के पास हुई, जहां उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान खमरिया गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन और उनके 10 वर्षीय भाई ओंमकार (पुत्र रामचन्दर) के रूप में हुई है। वे गांव के ही संकटा के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे कस्ता बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़िए गंगा स्नान करने गई मां-बेटी की डूबकर मौत:2 किमी दूर मिले शव, बेटी को बचाने में मां भी बह गई कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में दिवाली के दिन गंगा स्नान करने गई मां-बेटी की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद किए। फराहरन गांव निवासी किसान लक्ष्मण की 45 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी और 16 वर्षीय बेटी निशा सोमवार सुबह गंगा स्नान करने गई थीं। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक निशा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बेटी को डूबता देख मां प्रीति देवी उसे बचाने के लिए कूद गईं, लेकिन खुद भी गहराई में समा गईं। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में ट्रक ने हाथरस के दो युवकों को कुचला, पानीपत से दिवाली मनाने लौट रहे थे गांव, मौके पर ही दोनों की मौत मेरठ के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक पानीपत (हरियाणा) से काम खत्म कर दिवाली मनाने अपने गांव सादाबाद के जटोई लौट रहे थे। हादसा तड़के करीब 3:30 बजे हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। साथ ही वाहन को पकड़ लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए कुशीनगर में पिकअप-कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, दीपावली पर घर जा रहे थे दोनों; अगले महीने होने वाली थी एक की शादी कुशीनगर के हाटा में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।​​​​​​ दो कारों की जोरदार टक्कर देखकर लोग बचाने को पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय अमित (पुत्र सुरेश प्रसाद) और 24 वर्षीय देवेंद्र (पुत्र रामरक्षा प्रसाद) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़िए कानपुर में चोरी का बच्चा बरामद; मजदूर दंपती को शराब पिलाकर चोरी कर लिया था डेढ़ महीने का बच्चा, CCTV से पकड़े गए कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने शराब पिलाकर मजदूर दंपती का डेढ़ महीने का बच्चा चोरी करने वाले शातिर अपराधी और उसकी साथी महिला को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने दिवाली से ठीक पहले बच्चा बेचकर मोटी कमाई के लालच में चोरी किया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी पिंटू और कुसुमा दोनों को अरेस्ट कर लिया और बच्चे को बरामद कर लिया। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली इलाके के आफताब और उसकी पत्नी शाहीन मजदूरी करते हैं। दोनों काम की तलाश में 12 अक्टूबर को घंटाघर गए थे। जहां उन पर आरोपियों की नजर पड़ी। गोद में डेढ़ माह का दुधमुहां बच्चा था। पढ़िए पूरी खबर उन्नाव में बाइक फिसलने से महिला सिपाही की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी उन्नाव में रविवार को सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। महिला सिपाही जिला अस्पताल से एक नाबालिग लड़की का मेडिकल कराकर बाइक से लौट रही थीं। थाने से 30 किलोमीटर पहले सड़क पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में महिला सिपाही को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच की महिला सिपाही मूलरूप से मऊ जनपद की रहने वाली थीं। दुर्घटना सफीपुर थाना क्षेत्र में हुई। पढ़िए पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली कई मुकदमों में था वांछित मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और एक शातिर गोकश गुलफाम उर्फ बाला के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से गोकश घायल हो गया। जिसके उपरांत उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कितास मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई। मुठभेड़ में घायल हुए गोकश की पहचान गुलफाम उर्फ बाला के रूप में हुई है। वह रतनपुरी थाना क्षेत्र से वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गोकशी, अवैध कार्य और पुलिस पर हमले जैसी धाराएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *