आगरा में पुलिस पहुंची तो होटल से न्यूड भागी लड़की:पहली मंजिल से नीचे गिरी, स्टाफ और बॉयफ्रेंड छोड़कर भागा

आगरा में मंगलवार दोपहर एक युवती होटल की पहली मंजिल से नीचे गिर गई। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। नीचे गिरने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने चादर से उसे ढका। पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया। हादसे के बाद लड़की का बॉयफ्रेंड और होटल स्टाफ मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने कहा, होटल में पुलिस की रेड पड़ी थी। इससे बचने के लिए लड़की कमरे से निकलकर भागी। वह छत के किनारे बने डक्ट में छुप गई। लेकिन, डक्ट कमजोर होने के कारण छत से नीचे गिर गई। जबकि पुलिस का दावा है कि लड़की के होटल से गिरने की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में बने होटल द हेवन का है। 2 तस्वीरें देखिए… कमरे में लिखा था- हैप्पी बर्थडे
शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में 5 रूम और एक हॉल का होटल द हेवन है। एसीपी अक्षय महादिक का कहना है कि होटल से एक लड़की के गिरने की सूचना मिली थी। घायल अवस्था में उसे पश्चिमपुरी स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लड़की खेरिया मोड़ की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने होटल की जांच की। होटल के कमरा नंबर- 4 को किसी ने बर्थडे मनाने के लिए सजाया था। बाकी कमरे अस्त-व्यस्त थे। आशंका है कि इसी कमरे में लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। दोनों में से किसी एक का बर्थडे था। सेलिब्रेशन के लिए कमरे को सजाया गया था। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है। ——————————- यह खबर भी पढ़ें परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ, 3-4 लोग सपने में मुझसे कहते थे कानपुर में एक 11वीं के स्टूडेंट आरव ने सुसाइड कर लिया। उसके मोबाइल में अंग्रेजी में लिखा था- मैं लंबे समय से परेशान चल रहा हूं। मुझे सपने में तीन-चार लोग दिखते हैं। वो लोग कहते हैं कि अपने परिवार को मार डालो। अगर नहीं मारोगे तो खुद मर जाओ…। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *