यूपी में UGC का विरोध बढ़ता जा रहा है। 18 सितंबर को इस कानून को लेकर आगरा में जमकर हंगामा हुआ। करीब 1200 युवक 100 ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। पुलिस ने रास्ता रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ दिए। हाईवे पर दौड़ लगा दी, पुलिस भी उनके पीछे दौड़ पड़ी। आखिर में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। करीब 7-8 घंटे तक इसी तरह के हालात बने रहे। बड़ी मुश्किल से प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने में सफल हो पाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने 4 दिन का समय दिया है। VIDEO में देखिए यूजीसी को लेकर क्यों फूट रहा गुस्सा…
यूपी में UGC का विरोध करने 100-ट्रैक्टर से पहुंचे युवक:हाईवे पर दौड़े, सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी; देखें VIDEO
