काशी में देव दीपावली- 25 लाख दीये जगमगाए:योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो-आतिशबाजी, 40 देशों के टूरिस्ट पहुंचे; बच्ची गंगा में गिरी

काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार शाम देव दिवाली मनाई गई। CM योगी ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए। 15 लाख दीयों का इंतजाम पर्यटन विभाग ने और 10 लाख का समितियों व काशीवासियों ने किया था। 2024 में 20 लाख दीये जलाए गए थे। लेजर शो और ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली देव दीपावली इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर रही। सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर इस पूरे आयोजन का आनंद लिया। पीएम मोदी ने देव दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव ऑनलाइन देखा। CM योगी के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा को नमन किया। CM ने हाथ हिलाकर काशी की जनता और पर्यटकों का अभिवादन किया। 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की
इससे पहले दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। आरती के दौरान एक बच्ची गंगा में गिर गई। हालांकि, उसे एनडीआरएफ के जवानों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, वियतनाम समेत 40 देशों के टूरिस्ट आए। जयपुर और कोलकाता के 70 श्रद्धालु एक जैसी ड्रेस पहनकर पहुंचे। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 20 लाख लोग काशी पहुंचे। देवों की दीपावली की कहानी त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ी है। तब शिव को त्रिपुरारी नाम मिलते ही देवता धरती पर उतर आए थे। देव दीपावली काशी ही नहीं, प्रयागराज और मथुरा में भी मनाई गई। प्रयागराज में 5 लाख और मथुरा 2 लाख दीये जलाए गए। इससे पहले अयोध्या में 19 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई थी। जिसमें राम की पैड़ी पर 29 लाख से ज्यादा दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। VIDEO में जानिए काशी में ही क्यों मनाते देव दीपावली
काशी में देव दीपावली-400 फीट ऊंचाई से देखिए 84 घाट तस्वीरें देखिए… देव दिवाली अपडेट्स देव दीपावली की पल-पल का अपडेट लेने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *