दुल्हन जैसे सजे ट्रांसजेंडर, मंत्री जमकर नाचे, VIDEO:कानपुर में कैटवॉक किया; चेहरे पर दाढ़ी, लहंगा पहन मैसेज दिया

अपने हक के लिए यूपी के लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर क्वीर (LGBTQ) आज कानपुर में परेड पर निकाली। दुल्हन की तरह सज-धजकर ट्रांसजेंडर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया। एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार कर इजहार किया। कई ट्रांसजेंडर कैटवॉक करते भी दिखे। किसी के चेहरे पर दाढ़ी दिखी तो किसी ने 16 श्रृंगार किया, कोई सीने पर Love का टैटू बनवाकर पहुंचा। बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. राजन सिंह (ट्रांसजेंडर) ने सड़क पर जमकर डांस किया। ट्रांसजेंडर ने ग्रुप में फोटो क्लिक कराई। जगह-जगह जमकर डांस किया। नाचते-गाते ट्रांसजेंडर आगे बढ़े। नाना राव पार्क से 12 बजे परेड निकली। 1.5Km की परेड करीब 4 घंटे बाद IMA भवन पर पहुंच कर समाप्त हुई। LGBTQ समुदाय के साथ उनके समर्थक भी परेड में शामिल होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाई। मंत्री डॉ. राजन सिंह ने भास्कर से बातचीत में कहा- कांग्रेस ने हम लोगों का इतिहास खत्म किया था। इसीलिए कांग्रेस खत्म हो गई। कांग्रेस की सरकार में ट्रांसजेंडर समाज के लिए कोई पहल नहीं हुई थी, लेकिन मोदी सरकार ने समुदाय के विकास और हिस्सेदारी के लिए कदम उठाए। इस परेड में कानपुर, उन्नाव, औरैया, फतेहपुर, कन्नौज, झांसी और आसपास के करीब 10 जिलों से करीब 100 ट्रांसजेंडर शामिल हुए हैं। परेड समाप्त होने के बाद रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन के अनुज पांडे ने बताया- यह लगातार तीसरी साल है, जब कानपुर में परेड हो रही है। तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *