मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, विधानसभा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

– परिवार सहित मुख्यमंत्री से मिले विधायक, मिल्कीपुर आगमन का दिया निमंत्रण; जनहित और विकास कार्यों पर हुई विस्तार से चर्चा

लखनऊ/अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री चंद्रभानु पासवान ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर उनके शासकीय आवास पर परिवार सहित शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।भेंट के दौरान विधायक चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री को मिल्कीपुर विधानसभा आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ नई परियोजनाओं को भी गति मिल सके।भेंट के उपरांत विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग मिल्कीपुर विधानसभा के विकास के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अमूल्य समय, आत्मीय सानिध्य और विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक आश्वासन के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री और विधायक के बीच हुई यह मुलाकात मिल्कीपुर विधानसभा के विकास कार्यों को नई गति देने के साथ-साथ क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *