उमा का सिर बिलाल ने काटा…भाई बोला-मंडप से भागी थी:सहारनपुर में पहले पति ने कहा- मुझे लवमैरिज के बाद पीटती थी

हरियाणा में उमा की सिर कटी न्यूड लाश मिलने के बाद मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ चुका है। 15 साल की शादी को छोड़कर उमा ने जिस बिलाल का हाथ थामा, उसने दूसरी लड़की से निकाह के लिए उसका गला घोंटकर सिर काट दिया। उमा ने जिस पति जॉनी को छोड़ा था, वो सहारनपुर में 13 साल के बेटे के साथ रहते हैं। कहते हैं- उमा ने तय कर लिया था कि मेरे साथ नहीं रहेगी। झगड़े के दौरान वो मुझे अक्सर पीटती थी। बहुत बेइज्जत करती थी। फिर भी उसको ऐसी मौत नहीं मिलनी चाहिए थी। उमा के भाई ने दैनिक भास्कर से कहा- उसकी हमने एक अच्छे परिवार में शादी करनी चाही थी। लेकिन, वो शादी के मंडप से भाग गई थी। परिवार से नाता तोड़कर जॉनी से शादी की। हमें शक है कि जॉनी ने उसको बिलाल के हाथ बेच दिया। इस हत्या में उसका भी हाथ हो सकता है। उमा का हम लोग अंतिम संस्कार तक नहीं कर सके। हरियाणा पुलिस बिलाल को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। क्योंकि, जिस मीट काटने वाले चाकू से उसने उमा का सिर काटा था, वो अभी तक पुलिस को नहीं मिला। बता दें, हरियाणा के यमुनानगर में 7 दिसंबर को उमा की सिर कटी लाश मिली थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… उमा के पति जॉनी का घर बेहट रोड पर रमजानपुरा गांव में है। हम सहारनपुर शहर से करीब 12Km दूर इस लोकेशन पर पहुंचे। जानकारी करनी चाही, लेकिन लोगों ने बताया कि वो 2 साल पहले तक ही यहां परिवार के साथ रहते थे। जब जॉनी की पत्नी उमा को छोड़ गई, तो वो भी यहां से घर छोड़कर चले गए। लोगों ने बताया कि उमा का मायका हलालपुर में है। ये भी पता चला कि उमा जॉनी को छोड़ने के बाद सिर्फ 8 km दूर गंगोत्री विहार में बिलाल के साथ किराए पर घर लेकर रहने लगी थी। गंगोत्री विहार में उमा और बिलाल जिस घर में 2 साल लिव-इन में रहे, वहां ताला बंद था। उमा के घर के बाहर भीड़, परिवार हरियाणा जा रहा
इसके बाद हमारी टीम गांव हलालपुर पहुंची। संकरी गलियों से होते हुए हम होली चौक तक पहुंचे। यहां गांव के लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों के बीच उमा के मर्डर की ही चर्चा हो रही थी। एक कार से उमा के भाई टिंकू और उसके परिवार के दूसरे सदस्य हरियाणा जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस को उमा का सिर मिला है, वो पहचान करने के लिए बुला रहे हैं। उमा के भाई टिंकू कुमार कहते हैं- ये बात 15 साल पहले की है। उमा की शादी हमने एक अच्छे परिवार में तय की थी। दूल्हा अच्छी जॉब में था। उससे पहले हमें नहीं पता था कि उमा किसी लड़के जॉनी को प्यार करती है। शादी वाले दिन मंडप से उमा सब कुछ छोड़कर भाग गई थी। तब हमारी बहुत बेइज्जती हुई थी। हमने उससे रिश्ता तोड़ लिया। वो कहां रहती थी? किससे बात करती थी? और किसके साथ भाग गई? ये हमें पता हीं नहीं। हमें उमा की हत्या किए जाने के बारे में तब पता चला, जब हरियाणा पुलिस सहारनपुर आई। क्योंकि, उन्हें उमा की पहचान करनी थी। भाई ने कहा- हमने बिलाल को नहीं देखा
टिंकू कहते हैं- हम उमा का अंतिम संस्कार नहीं कर सके। हरियाणा पुलिस ने बताया कि 1 दिन पहले एक सामाजिक संस्था ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हमने पूछा- क्या आप लोग बिलाल को जानते हैं? वह कहते हैं- हम उसको नहीं जानते, क्योंकि उमा से ही हम लोग दोबारा नहीं मिले। हम इतना जरूर कहेंगे कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उसके पहले पति जॉनी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हमें अंदेशा है कि इस हत्या में उसका हाथ भी हो सकता है। हो सकता है कि उसने ही बिलाल को उमा को बेच दिया हो। इसकी भी जांच होनी चाहिए। भाभी बोलीं- वो बेटे से मिलने आई, जॉनी से लड़ाई भी हुई थी
उमा की भाभी मुनेश ने कहा- मैं आपको बता दूं कि 15 दिन पहले उमा अपने पति जॉनी से मिलने आई थी। बेटे के लिए कपड़े लाई थी। जॉनी के साथ लड़ाई हुई थी, ये बात सही है। लेकिन, बेटे के लिए उमा आती-जाती रहती थी। हमें उसकी हत्या के बारे में पता नहीं था। 15 साल पहले जब उसने घर छोड़ा, उसके बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा। पड़ोसी बोले- उमा की मौत का सबको दुख…
यहीं करीब में रहने वाले पड़ोसी संजय ने बताया- परिवार के लोगों का उमा से कोई संपर्क नहीं था। हरियाणा से पुलिस आई थी, पहचान के लिए परिवार को बुलाया है। अब परिवार दुखी है। ये लोग वहां जाने की तैयारी कर रहे। उमा तो इसी मोहल्ले में बड़ी हुई थी। इसलिए उसकी मौत का सभी को दुख है। अब पति जॉनी और बेटे की बात पति बोले- लव मैरिज के बाद भी वो मेरे साथ रहना नहीं चाहती थी
हरियाणा जाने से पहले उमा के परिवार के लोगों ने तय किया कि जॉनी से बातचीत करने के बाद ही शहर छोड़ेंगे। वो लोग जॉनी के घर पहुंचे। मेन गेट बंद करके जॉनी अपने बेटे ऋषभ के साथ छत पर बैठा था। दरवाजा खटखटाया तो दोनों नीचे आए। घर के दरवाजे के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना की प्लेट लगी थी, जो उमा के नाम पर थी। जॉनी बाएं हाथ से दिव्यांग है। जॉनी ने कहा- उमा मेरी पत्नी थी। करीब 2 साल पहले उसने तलाक दे दिया था। उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं था। हमारा एक 13 साल का बेटा है। जब हमने पूछा- लव मैरिज के बाद कैसी जिंदगी चल रही थी? वह कहते हैं- क्या कहेंगे? वो तो बदतमीजी करती थी। मुझे अक्सर पीट देती थी। लव मैरिज के बाद भी वो मेरे साथ रहना नहीं चाहती थी। खूब लड़ाई-झगड़ा करती थी। बेटा बोले- 15 दिन पहले मुझे सर्दी के कपड़े देने आई थी मां
बेटे ऋषभ ने बताया- 15 दिन पहले मम्मी मिलने आई थी। ठंड के लिए कपड़े लाई थी। कह रही थी कि सर्दी शुरू हो गई है, कपड़े ठीक से पहनना। वो करीब 15 मिनट तक ही रही। उसके बाद चली गई थी। वो मुझे बहुत प्यार करती थी। पापा और मम्मी की बनती नहीं थी। इसलिए वो दूसरी जगह रहने चली गई थी। मुझे सबने बताया कि उनके साथ क्या हुआ? मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि जिसने मेरी मां को मार डाला, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अब उमा की हत्या की पूरी कहानी जानिए 2 साल के रिश्ते बाद बिलाल ऊबने लगा था, हत्या की प्लानिंग की
हरियाणा के यमुनानगर SP कमलदीप गोयल ने बताया- उमा पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी। वह यूपी के सहारनपुर के रमजानपुरा की रहने वाली थी। पेशे से ड्राइवर बिलाल भी सहारनपुर के नकुड़ के हिडोली गांव का रहने वाला है। 2 साल पहले इन दोनों की मुलाकात सहारनपुर में हुई थी। रिश्ते गहराने के बाद दोनों साथ रहने लगे। दोनों 2 साल साथ रहे। अभी यह पता नहीं चला कि बिलाल ने इस रिश्ते के बारे में अपने घरवालों को बताया था या नहीं? उमा का सारा खर्च बिलाल ही उठाता था। 2 साल के लंबे रिश्ते से बिलाल अब उमा से ऊबने लगा था। घरवाले भी उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। लेकिन, उमा रुकावट बन रही थी। धर्म अलग होने के चलते बिलाल पर दोहरा दबाव था। पहला- परिवार वाले, दूसरा- उमा, जो उस पर शादी का प्रेशर बना रही थी। इसी बीच बिलाल की 14 दिसंबर की शादी की तारीख तय कर दी गई। सिलसिलेवार पढ़ें, पुलिस जांच में सामने आई आखिरी घंटों की कहानी… अब जानिए, कैसे दोनों में रिश्ता बना, जिसका अंजाम खौफनाक मौत बनी… घरवालों ने बिलाल के लिए रिश्ता ढूंढा
बिलाल 4 भाई-बहन हैं। परिवार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था और रिश्ता भी ढूंढ रहा था। उमा के चलते बिलाल परिवार को टालता रहता था। परिवार के दबाव में आकर वह रिश्ता करने के लिए राजी हो गया। 13 दिसंबर को बिलाल की बहन की शादी होनी तय हुई। 14 दिसंबर को बिलाल की बारात जानी थी। हत्या से एक सप्ताह पहले निकाह को लेकर हुआ झगड़ा
यमुनानगर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या के करीब एक सप्ताह पहले बिलाल और उमा के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से बिलाल ने उमा को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था। जैसे-जैसे बिलाल की शादी का तारीख नजदीक आ रही थी, उमा को लेकर उसकी टेंशन भी बढ़ती जा रही थी। अब जानिए, कैसे बिलाल तक पहुंची पुलिस… ———————
ये खबर भी पढ़ें शादी का दबाव बनाने पर काटी हिंदू प्रेमिका की गर्दन, पॉलीथिन में लिपटा सिर बरामद हरियाणा के यमुनानगर में महिला की गर्दन कटी नग्न लाश मिलने के ठीक एक हफ्ते बाद केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ। यह लाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उमा की थी। उसकी हत्या करने वाला मुस्लिम प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। उमा पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *