पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में बंद, वकील सड़क पर:मेरठ में स्कूल-कॉलेज नहीं खुले, बोले- हाईकोर्ट बेंच मिलने तक रुकेंगे नहीं

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया है। 22 जिलों के अधिवक्ताओं और 1200 से अधिक संगठन भी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। मेरठ में ऐतिहासिक बंद का असर बुधवार सुबह से ही दिखाई देने लगा है। सुबह 11 बजे तक खैरनगर, सुमित बुढ़ाना गेट, जिमखाना मैदान समेत कई इलाकों में दुकानों के शटरों पर ताले लटके रहे। वहीं, डॉक्टरों ने भी ओपीडी कैंसिल कर रखी है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं बहाल हैं। वहीं, शहर के स्कूल-कालेजों को भी बंद रखा गया है। सुबह से ही वकील जगह-जगह धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। वकीलों ने कहा- बेंच नहीं, तो वोट नहीं। तस्वीरें देखिए… पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच को लेकर मेरठ बंद से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *