तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पिछले कई वर्षों से लगातार पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी द्वारा श्रावण मास में तांबेश्वर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कराया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भंडारे में शामिल लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग किया। श्रावण मास में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए तांबेश्वर मंदिर में दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भंडारे के आयोजन से भक्तों को प्रसाद के साथ सेवा का लाभ भी मिला। आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है और इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कमलेश कुमार, बदलू, अनबील सिंह, शुभम सिंह, आयुष, विनोद कुमार, सुनीता देवी, प्रधान प्राची, गोविंद, प्रीति वर्मा, मानसी आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *