लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज तहसील के गोसाईगंज के कस्बा अमेठी के अब्बासी वार्ड में अनाथ हुए दो मासूमों की मदद के लिए शनिवार को मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर पहुंचे। दोनों नेताओं ने बच्चों को आर्थिक मदद और गृहस्थी का सामान देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने का भरोसा दिलाया।
बता दें कि 12 वर्षीय आकाश और 7 वर्षीय विकास के पिता परीदीन की मृत्यु एक साल पहले और माता की मृत्यु दो माह पूर्व हो गई थी। दोनों बच्चे बेसहारा हो गए थे। इसकी सूचना पूर्व चेयरमैन राजेश रावत से मिलने पर सांसद और पूर्व विधायक बच्चों के घर पहुंचे।
सांसद आरके चौधरी ने बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया, जबकि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बच्चों को कपड़े, राशन और गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया। पूर्व विधायक ने स्थानीय सभासद से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और समय-समय पर उनकी स्थिति की जानकारी देते रहने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत, गंगादीन रावत, उदयभान यादव, वारसून खातून, विनोद कुमार रावत, अशर्फी लाल धीमान, हरी शंकर रावत, अनीद अहमद, शुभम रावत, धर्मेंद्र यादव, मोहन प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दीपक विमल की रिपोर्ट
