आईआईएम लखनऊ और आईआईएम कोलकाता रहे उपविजेता
नई दिल्ली। एनटीपीसी ने नोएडा स्थित एनटीपीसी पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ;पीएमआईद्ध में 19 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 के राष्ट्रीय फाइनल का सफलतापूर्वक आयोजन किया। फाइनल मुकाबले में देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानोंकृआईआईएम कोलकाताए आईआईएम नागपुरए आईआईएम लखनऊए आईआईटी मद्रासए आईआईटी कानपुर और एक्सएलआरआई जमशेदपुरकृके बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।आईआईटी कानपुर की टीमए जिसमें आदित्य पाधी और स्पर्श प्रदीप जैन शामिल थेए ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का खिताब जीत लिया और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। आईआईएम लखनऊ के प्रशांत सिंह चौहान और निश्चबय शोपूरकर ने प्रथम उपविजेता स्थान हासिल करते हुए 60ए000 रुपये की पुरस्कार राशि जीतीए जबकि आईआईएम कोलकाता के कुमार कीर्ति और शिवदर्शन एस द्वितीय उपविजेता रहे और उन्हें 40ए000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जाडलीए निदेशक ;मानव संसाधनद्धए एनटीपीसी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉन क्विज ने वर्षों से देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा मस्तिष्कों की भागीदारी को आकर्षित किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्विज एक प्रतिष्ठित बौद्धिक मंच के रूप में विकसित हुआ हैए जो ज्ञानए उत्कृष्टता और एनटीपीसी तथा भारत के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सार्थक सहभागिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।इलेक्ट्रॉन क्विज 2025.26 में देशभर से व्यापक भागीदारी देखने को मिलीए जिसे एक सुव्यवस्थित मल्टी.सिटी फॉर्मेट के माध्यम से आयोजित किया गया। 22 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच रांचीए रायपुरए मुंबईए लखनऊए कोलकाताए पटनाए हैदराबादए चेन्नई और नोएडा सहित प्रमुख शहरों में आयोजित क्षेत्रीय राउंड्स में कुल 639 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन 18 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय सेमीफाइनल और उसके बाद 19 दिसंबर 2025 को पीएमआई में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल के साथ हुआ।
इलेक्ट्रॉन क्विजए एनटीपीसी की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता हैए जिसका उद्देश्य छात्रों में बौद्धिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक जगत के साथ संगठन के जुड़ाव को मजबूत करना है।एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उपयोगिता कंपनी हैए जो देश की कुल विद्युत आवश्यकताओं का लगभग एक.चौथाई योगदान देती है। कंपनी की स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है। भारत के नेट जीरो लक्ष्यों के अनुरूपए एनटीपीसी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। थर्मलए जलविद्युतए सौर और पवन ऊर्जा सहित विविध उत्पादन पोर्टफोलियो के साथए एनटीपीसी देश को विश्वसनीयए किफायती और सतत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए समर्पित है।
