यूपी में शुक्रवार को मौसम बिगड़ गया। लखनऊ में सुबह 7.45 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। कानपुर, मेरठ, आगरा समेत 10 जिलों में काले बादल छाए हैं। 30 km की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदल गया है। पिछले हफ्ते प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला था। अब कुछ दिन की राहत के बाद फिर से मौसम बिगड़ेगा। मार्च के अंत तक बारिश होती रहेगी। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो तापमान में 5°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा। सबसे कम तापमान अयोध्या में 14°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ ने आज यूपी में पूर्वांचल के रास्ते प्रवेश किया। इससेबूंदाबांदी की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे इसका असर पश्चिम यूपी तक पहुंचेगा। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। ठंड का एहसास होगा। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 2 से 3 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर यूपी में दिखेगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
