यूपी में सीजन में पहली बार पारा 44°C पार:चिड़ियाघर में शेर-हिरन पर फुहारें डाल रहे, गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया

यूपी में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के जानवरों पर भी दिखने लगा है। तपिश से राहत दिलाने के लिए कानपुर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। हिरन-शेरों पर लिए पानी की फुहारें डाली जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने बताया कि गैंडा कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रखता है। गीली मिट्टी उसके शरीर पर चिपक जाती है, जिससे गैंडों को गर्मी से राहत मिलती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में पारा 43°C, वाराणसी में 42.8°C झांसी 41.4°C और सुल्तानपुर 41.3°C में पारा रिकॉर्ड किया गया। दिन में गर्म हवाएं लू का एहसास करा रही हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। पछुआ (पश्चिमी) हवा अब कमजोर पड़ रही है। इससे अगले 4-5 दिनों में पारा 3 से 6°C तक उछलेगा। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। गर्मी का असर और तेज होगा। लू चलने की भी संभावना है। 2 तस्वीरें देखिए- शहरों का हाल जान लीजिए- मौसम की 5 तस्वीरें देख लीजिए- 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पिछले साल 46.2 डिग्री तक गया था पारा पिछले साल भीषण गर्मी पड़ी थी। पारा 46.2 डिग्री तक गया था। यह तापमान 17 मई को बदायूं में रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा, 25 से ज्यादा जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार गया था। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए इस साल की बारिश पर अल-नीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला-नीना जैसी स्थितियां खत्म हो जाएंगी। अल-नीनो जैसी स्थितियां बनने लगेंगी। यह कम बारिश का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर ——————— मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी में अब और झुलसाएगी गर्मी, बारिश भी कम होगी:3 से 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, पूर्वांचल में ज्यादा, बुंदेलखंड में कम पड़ेगी गर्मी यूपी में गर्मी लोगों को सता रही है। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस सीजन में पूर्वांचल में लू (हीटवेव) ज्यादा दिनों तक परेशान करने वाली है। हालांकि, हर सीजन में तपने वाले बुंदेलखंड के लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। संभावना है कि यहां गर्मी कुछ कम पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *