रायबरेली। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एन एस पी सी एल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक तथा उत्तरा महिला क्लब एवं एवियाना क्लब की अध्यक्ष सीमा कौशिक ने एनटीपीसी ऊंचाहार के दो दिवसीय दौरे पर आए। परियोजना प्रमुख बिष्व मोहन सिंह, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष रश्मि रेखा देबाता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। श्री कौशिक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्लांट की प्रगति की समीक्षा की तथा उत्पादन उत्कृष्टता बनाए रखने पर जोर दिया। अपने दौरे में श्री कौशिक ने प्लांट के ईंधन प्रबंधन क्षेत्र में सातवीं बीओबी आर रैक का शुभारंभ किया। आवासीय परिसर में नए सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि इसके निर्माण से बिजली उत्पादन को और गति शक्ति मिलेगी। श्री कौशिक एवं श्रीमती कौशिक के सम्मान में प्रियदर्शिनी महिला क्लब ने अम्बेडकर सभागार में अपना वार्षिक समारोह मनाया। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके इसका उद्घाटन किया। वार्षिक समारोह में अतिथियों का स्वागत परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने किया। इंद्रधनुषी रंगारंग वार्षिक समारोह में क्लब की महिलाओं ने भारत देश की अपनी विरासत का जो सिलसिलेवार ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण किया उसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। अतिथियों ने इस शानदार आयोजन की सराहना करते हुए इसे नई पीढी के लिए प्रेरणादाई बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शिनी महिला क्लब की सचिव पूजा गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष झूमिता बिस्वास ने किया। दिवाकर कौशिक तथा सीमा कौशिक ने अपने दौरे के दौरान वृक्षारोपण भी किया तथा छोटे बच्चों के स्कूल लिटिल नेस्ट का भी अवलोकन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में महाप्रबंधक आशुतोष बिष्वास, एसयू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) का ऊंचाहार दौरा
