यूपी में पारा 46.4°C, गाजियाबाद में हल्की बारिश:बाघिन स्वीमिंग पूल में नहा रही, 48 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बिजली कटौती पर हंगामा

यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पारा 45°C के पार बना हुआ है। शुक्रवार को बांदा फिर से प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। आज 48 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें 4 जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में रेड अलर्ट है। 18 जिलों में लू ऑरेंज अलर्ट है। वॉर्म नाइट (गर्म रातें) की भी चेतावनी जारी की गई है। गाजियाबाद में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। आसमान में छाए काले घने बादलों ने धूप और लू से राहत दिलाई। गोरखपुर में प्रचंड गर्मी के बीच चिड़ियाघर में बाघिन स्वीमिंग पूल में बैठी दिखी। बार-बार नहाकर गर्मी से राहत पाती रही। लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर कई इलाकों में रातभर हंगामा हुआ। सोनभद्र में ट्रांसफॉर्मर को ओवरहीट से बचाने और ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं। बांदा में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जगह-जगह कूलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसमें बेड, कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं। ताकि लोगों को झुलसती धूप में सड़क पर रुकना न पड़े। इस बीच, हीटस्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। अकेले कानपुर में 100 केस आए हैं। हैलट हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. सौरभ ने बताया कि बीते दिन OPD में रोजाना 300 से 400 मरीज आए। इनमें 100 से ज्यादा केस उल्टी-दस्त और डायरिया के थे। ऐसे में सभी वार्डों में कूलर और एसी के इंतजाम किए गए हैं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… मौसम की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि मई में ही जून जैसी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ, मणिपुर की ओर से उत्तरी यूपी से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते पुरवाई (पूर्व दिशा से चलने वाली हवा) चल रही है। इससे वास्तविक तापमान से 2°C-3°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *