हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत:कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा

यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच कराई जाएगी। हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। लखनऊ से सीनियर अफसर हमीरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी की रफ्तार से आंधी चली थी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। तस्वीरें देखिए- पुल हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *