यूपी में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। नौतपा के पांचवें दिन यानी शुक्रवार तड़के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई जगह हवा की रफ्तार 100 किमी. तक पहुंच गई। सहारनपुर में ओले भी गिरे। वाराणसी में इतनी बारिश हुई कि कई इलाकों में जलभराव हो गया। BHU ट्रामा सेंटर के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। दर्जनों जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। बिजली गुल हो गई। झांसी में 5 क्विंटल वजनी यूनिपोल उखड़ गया। सहारनपुर में पहाड़ी क्षेत्रों से आए पानी के तेज बहाव में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बह गईं। प्रदेश में आंधी-तूफान की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। 6 मजदूरों की मौत हो गई। कौशांबी में कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मां-बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रतापगढ़ और सहारनपुर में एक-एक महिला की मौत हुई। बारिश-आंधी से हुए नुकसान पर CM योगी ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों को फील्ड में उतरने को कहा है। इस बीच, प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। धूप बेअसर होने से गर्मी नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… पेट्स को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जानें गर्मियों में क्या खिलाएं, कब घुमाएं और किन गलतियों से बचें? गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45° पार कर रहा है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इस वजह से आंधी-बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। हवा की रफ्तार 100 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। 1 जून तक यह सिलसिला जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 6°C तक की गिरावट आ सकती है। आंधी-तूफान और बारिश की तस्वीरें देखिए- यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
