अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर मोहनलालगंज में मूर्ति अनावरण, संगोष्ठी और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

दीपक विमल की रिपोर्ट

लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा कुशमौरा स्थित अहिल्या नगर नई बस्ती सिसेंडी में शनिवार को लोकमाता वीरांगना राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भव्य मूर्ति का अनावरण, विचार संगोष्ठी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।बाबूलाल पाल की निजी भूमि पर अहिल्याबाई होल्कर की भव्य मूर्ति का अनावरण सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने किया। सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत की अध्यक्षता में हुए आयोजन में सपा सांसद आर.के. चौधरी अति विशिष्ट अतिथि और पूर्व सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।आयोजक बाबूलाल पाल और मनोज पाल ने समस्त पाल, बघेल, धनगर, गड़रिया समाज की तरफ से अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था और 13 अगस्त 1795 को उनका देहांत हुआ। एक साधारण परिवार में जन्मी अहिल्याबाई ने पराक्रम और सुशासन से मालवा साम्राज्य की बागडोर संभाली। उन्होंने कठिनाइयों का सामना कर भारतीय नारी का आदर्श स्थापित किया। आज उनका जीवन नारी सशक्तिकरण और सुशासन की मिसाल है।
श्री पाल ने मौजूदा सरकार पर बडा हमला बोलते हुए 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार में मुलायम सिंह यादव ने इंटर पास छात्राओं के लिए 20 हजार रुपये की कन्या विद्याधन योजना शुरू की थी, जिसे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने पर 30 हजार रुपये कर दिया। साथ ही छात्रों को लैपटॉप भी वितरित किए गए। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर संविधान और लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया कि आठ वर्ष की उम्र में मल्हार राव होल्कर से विवाह करने वाली अहिल्याबाई ने ससुर की मृत्यु के बाद होल्कर वंश की जिम्मेदारी संभाली। अपने शासनकाल में उन्होंने मंदिर, घाट, पाठशाला और धर्मशाला बनवाकर शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर संविधान, लोकतंत्र और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजपाल कश्यप, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, अर्चना रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल, जिला अध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव, पार्षद राम नरेश चौरसिया, एडवोकेट रामसमुझ रावत, इमरान खान, निर्तुल शर्मा, नवनीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दल्लू सिंह, सुमन रावत, श्यामेन्द्र मिश्रा, समरपाल यादव, दिनेश यादव, राज किशोर रावत, राम सरोहन यादव, महादेव रावत, अजीत साहू, दिलीप यादव, हरिनाम यादव, ज्ञान यादव, राम सागर पासी, संदीप यादव, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष संजय यादव, सुनील कुमार लोधी, ओंकार लोधी, अभिषेक यादव, हरीशंकर रावत, अनुराग पाल, भोला लोधी, अवशेष कश्यप, संदीप रावत, एडवोकेट विपिन पाल, राजेन्द्र लोधी, विजय प्रकाश यादव, राम किशोर रावत, अजय लोधी, शनि यादव, महेश पाल, तारा सिंह, अनुराग पाल, सुरेश कश्यप, शैलेंद्र पाल प्रधान, ब्रजेश यादव, विमला रावत, महादेव रावत, फूलचंद्र यादव, अनुज यादव, पवन गुप्ता, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *