यूपी सिपाही भर्ती- रेलवे-बस स्टेशनों पर जमीन पर सोए अभ्यर्थी:सोने की चेन, चश्मे तक उतरवाए; 32 हजार पदों के लिए 28 लाख देंगे एग्जाम

यूपी में 32,679 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा थोड़ी देर में शुरू होगी। इससे पहले, अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद एग्जाम हॉल में एंट्री मिल रही है। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया जा रहा है। झांसी में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए गए। सहारनपुर में सोने की चेन और चश्मे भी उतरवा लिए। इसी बीच, सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50% छूट का ऐलान किया है। इसके लिए प्रवेश पत्र दिखाना होगा। रविवार रात प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ के रेलवे और बस स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दूसरे शहरों में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेलवे और बस स्टेशनों पर रात बिताई। अभ्यर्थी फर्श पर सोते नजर आए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। तीन दिनों (8, 9 और 10 जून) में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा हो रही है। इसके लिए 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए परीक्षा की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *