पुरवा, उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना पुरवा में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविंद चौरसिया एवं नायब तहसीलदार पुरवा कृष्णानंद बाजपेयी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और फरियादियों को समय से राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर सुनवाई कर प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
