आगरा-मथुरा समेत 10 जिलों में जोरदार बारिश, सड़कें डूबीं:लखनऊ में बादल छाए; आज 75 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार देर रात आगरा, मथुरा, सहारनपुर और हापुड़ में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर में तूफान के साथ इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गईं। पानी लोगों के घुटनों तक पानी भर गया। बारिश का पानी घरों में घुस गया। हापुड़ में भी आंधी चली। शुक्रवार तड़के बाराबंकी, फर्रुखाबाद, एटा, बिजनौर और बागपत झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकली। आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 16 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे प्री-मानसून जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में आंधी-बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। लोग खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बीते 24 घंटे की बात करें तो गोरखपुर-मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान 4.9 मिमी बारिश हुई। जबकि, वैज्ञानिकों ने महज 1.5 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था। हालांकि, एक से 11 जून के बीच बारिश ने मायूस किया है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि 11.8 मिमी बारिश हुई। 17.3 मिमी बरसात होनी चाहिए थी। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आएगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *