फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:2 घंटे चला एनकाउंटर, 300 जवानों ने खेत घेरा; ट्रेन से कूदकर भागे थे

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी जब तक संभलते, तब तक दो सिपाहियों को गोली लग गई। साथी पुलिसकर्मी घायल जवानों को संभालने में लगे, तभी बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने एक बच्चे की बाइक छीन ली और भागते हुए स्टेशन से 1 किमी दूर गांव में छिप गए। इधर, पुलिसकर्मियों ने SSP को मुठभेड़ की सूचना दी। आनन-फानन में 6 थानों की फोर्स के साथ 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गांव को चारों तरफ से घेरा लिया। इसके बाद एक-एक खेत की तलाशी शुरू की गई। मक्के के खेत में दोनों बदमाश छिपे मिले। पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों फिर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक-एक कर दोनों बदमाश ढेर हो गए। करीब 2 घंटे तक मुठभेड़ चली। जहां मुठभेड़ हुई, वहां से आगरा शहर की दूरी 60 किमी है। मारे गए बदमाशों की पहचान अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। 14 दिन पहले इटावा में दोनों ने अपने एक साथी के साथ जीएलपी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूट ली थी। इसी मामले में एसओजी तीनों की तलाश कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि अंकित और सुमित संबलपुर एक्सप्रेस में सवार हैं और प्रदेश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। शुक्रवार सुबह 11:45 बजे एसओजी की टीम उन्हें तलाशते हुए शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। बदमाशों को पुलिस की भनक लग गई। वे ट्रेन से उतरकर भागने लगे। स्टेशन के बाहर पुलिस ने उन्हें देख लिया और पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र को गोली लग गई। पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका आगरा मेडिकल कॉजेल में इलाज चल रहा है। एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *