लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की:बैरिकेडिंग पर चढ़े, कांग्रेस कार्यालय घेरने जा रहे; कांग्रेसी महिलाएं लट्ठ लेकर तैनात

लखनऊ में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका, तो भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इधर, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता लट्ठ लेकर तैनात हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- “BJP वाले याद रखें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन जरूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हर तरह से तैयार भी है।” दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने 21 जुलाई (मंगलवार) को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया है। देखिए 3 तस्वीरें… प्रदर्शन से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *