योगी बोले- मैंने देखा रविकिशन नाली साफ कर रहे थे:भाजपा सांसद की चुटकी ली; गोरखपुर में पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया

सीएम योगी ने एक बार फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने गुरुवार को गोरखपुर में कहा, “मैंने देखा कि एक दिन बारिश हुई थी तो रवि किशन पानी में घुसकर जा रहे थे। अपने हाथ से नाली साफ कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि अतिक्रमण हटवा दीजिए, पानी अपने आप निकल जाएगा।” योगी ने कहा, “सुना है रवि किशन ने दावत दी थी। कितने लोगों को भोजन कराया?” इस पर पांच लोगों ने हाथ उठाए। सीएम हंसते हुए बोले, “दोनों हाथ मत उठाइए।” इसके बाद एक व्यक्ति ने एक हाथ नीचे कर लिया। इस पर योगी ने चुटकी लेते हुए कहा, “यानी चार लोगों को ही खाना खिलाया।” इसी बीच, मंच पर मौजूद रवि किशन पीछे से बोले, “महाराज जी, पूरे क्षेत्र को भोजन कराया था।” सीएम ने गुरुवार सुबह 11 बजे गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इसके बाद कुछ दूरी तक फ्लाईओवर पर पैदल चले और शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। 3 तस्वीर देखिए… कार्यक्रम से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *